फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अप्रेंटिसशिप के 50 पदों के लिए साक्षात्कार 3 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बद्दी की निजी कंपनी की ओर से अप्रेंटिसशिप के 50 पदों के लिए 3 से 6 जून को मंडी जिले के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी पात्र हैं। कंपनी की ओर से निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनका नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। साक्षात्कार का आयोजन 3 जून को उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में, 4 जून को उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में, 5 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में और 6 को उप रोजगार कार्यालय बालीचौकी में सुबह 10ः30 बजे से निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें