200 मीटर दौड़ में चंबा के वरुण कपूर ने मारी बाजी
सरकाघाट के पपलोग में आईटीआई की राज्य स्तरीय खेलें जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के पपलोग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी का सेमीफाइनल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा और सोलन के बीच खेला गया। इसमें सोलन ने कांगड़ा की टीम को 37-26 के अंतर से पराजित किया।
वाॅलीबाल के सेमीफाइनल मैच में मंडी की टीम ने ऊना को 3-0 सेट के अंतर से पराजित किया। बैडमिंटन का सेमीफाइनल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना और कुल्लू के बीच मैच खेला गया, जिसमें ऊना ने जीत हासिल की। खो-खो के सेमीफाइनल में शिमला ने मंडी को बेहद रोमांचक मुकाबले में 13-12 के अंक से पराजित किया।
100 मीटर दौड़ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा के नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंबा के वरुण कपूर द्वितीय तथा शिमला के मुनीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला चंबा के वरुण कपूर प्रथम, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला शिमला के मुनीश कुमार द्वितीय और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला सिरमौर के रोहित कुमार तृतीय रहे।
400 मीटर दौड़ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिमला के मोहन लाल प्रथम, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के अमित कुमार द्वितीय और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला मंडी के ईशान ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला चंबा के अभिषेक प्रथम, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला शिमला के मृदुल द्वितीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला शिमला के विशाल तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला चंबा के अभिषेक प्रथम, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला शिमला के मृदुल द्वितीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला कांगड़ा के विशाल तृतीय रहे।