मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में 17 सितंबर को निजी कंपनी की ओर से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि साक्षात्कार में अभ्यर्थी 2022, 24 और 25 में पासआउट होने चाहिए। इसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं आईटीआई (एनसीवीटी अथवा एससीवीटी) पास रखी गई है।
आयु 18 से 26 वर्ष तक होनी चाहिए। साक्षात्कार में पुरुष ट्रेड में फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, ट्रैक्टर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन अभ्यर्थी भाग ले सकते है। महिला ट्रेड में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, पेंटर, एमएमवी, ट्रैक्टर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, आरएसी, वायरमैन, पीपीओ, शीट मेटल, मेकेनिक एग्रीकल्चर, मेकेनिक एयर कंडीशनिंग, कोपा के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। संवाद