फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू में इंटरनेट नहीं बनेगा पढ़ाई में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कोई परेशानी न आए, इसके लिए एसपीयू ने बीएसएनएल की लीज लाइन ली है।
विज्ञापन

इससे इंटरनेट संबंधी कोई समस्या नहीं रहेगी। एसपीयू प्रबंधन हर साल करीब पांच लाख रुपये खर्च करेगा। इसका सीधा लाभ यहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। यहां वाईफाई समेत इंटरनेट की व्यवस्था है लेकिन स्पीड कम रहती थी।
अब यह समस्या दूर हो जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त एफिलिएटेड कॉलेज में यदि स्टाफ न हो तो विश्वविद्यालय से ही ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाया जा सकता है। इसके लिए उक्त कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम का होना जरूरी है।
विज्ञापन

इसके लिए देखरेख की जिम्मेदारी कॉलेज के किसी एक प्राध्यापक को दी जाएगी। यह प्राध्यापक विद्यार्थियों की असाइनमेंट भी लेगा। इससे प्राध्यापकों की कमी का भी विद्यार्थियों पर असर नहीं पड़ेगा। यदि कॉलेज में कोई प्राध्यापक अनुपस्थित है तो विश्वविद्यालय से ही उसी विषय का प्राध्यापक ऑनलाइन माध्यम से कक्षा में पढ़ा सकता है।

.....
विद्यार्थियों की पढ़ाई में इंटरनेट बाधा न बने, इसके लिए बीएसएनएल की लीज लाइन को लिया गया है। स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से दूसरे कॉलेजों में भी पढ़ाई करवाई जाएगी। एसपीयू विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर गंभीर है। उन्हें हर तरह की सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-प्रो. ललित कुमार अवस्थी, प्रति कुलपति, एसपीयू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें