फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कन्या स्कूल मंडी के होनहार किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में शुक्रवार को सालाना समारोह मनाया गया। इसमें कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें गिद्दा, पहाड़ी नाटी, राजस्थानी और केरल का लोकनृत्य पेश रक वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि चंपा ठाकुर ने स्कूल प्रबंधन और छात्राओं को बधाई दी। कहा कि वह स्वयं इसी स्कूल की छात्रा रही हैं और विद्यार्थी जीवन काल में उन्होंने भी पढ़ाई के साथ खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लिया है। छात्राओं का आह्वान किया कि कड़ी मेहनत और लग्न से अपने लक्ष्य को हासिल करें।
उन्होंने अव्वल रहीं छात्राओं को पुरस्कृत किया। इनमें डोला, सहीना प्रवीन, तनीशा, कशिश, अनन्या, नेहा, पलक, आंचल, सुशील कौर, रोशनी, साक्षी, नीलाक्षी, गार्गी, नतवी, चारवी, वैष्णवी, सिमरन, दीपिका, भविका, पवनी, कुसुम, सम्मानता, रिद्धिमा, शारदा, पायल, कनिष्का, देवांशी, नैना, पारूल आदि शामिल रहीं। इस अवसर पर नगर निगम के मनोनीत पार्षद संजय शर्मा, यशकांत, स्थानीय स्कूल के अध्यापक, एसएमसी पदाधिकारियों सहित छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें