फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी: रेलिंग पर चढ़कर नाचने-गाने लगा कलाकार, पुलिस को मंच पर वापस लाना पड़ा

Wed, 18 Feb 2026 09:55 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार काकू राम ठाकुर मंच छोड़कर जनता के बीच जा पहुंचे और रेलिंग पर चढ़कर नाचने और गाने लग गए। पढ़ें पूरी खबर और वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
रेलिंग पर चढ़कर गा रहे कलाकार को पुलिस वापस लाती हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में उस वक्त पुलिस को बीच बचाव करना पड़ गया जब संध्या के मुख्य कलाकार काकू राम ठाकुर मंच छोड़कर जनता के बीच जा पहुंचे और रेलिंग पर चढ़कर नाचने और गाने लग गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे काकू राम को दोबारा मंच की तरफ लाया। गायक की यह हरकत लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। दूसरी संध्या में काकू राम ठाकुर ने मुख्य कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति दी।

विज्ञापन




हालांकि उनकी प्रस्तुतियों का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया और रात दस बजे तक पंडाल में जमकर नाचे। इससे पहले लोक गायक सुनील ने भी बतौर मुख्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सुनील ने चंबा और हिमाचल के लोक गीत और नाटियों की प्रस्तुति से पंडाल में मौजूद युवाओं को नाचने पर विवश कर दिया। संध्या में विशेष बच्चों ने भी शाानदार प्रस्तुतियां दी। पायल ठाकुर, किशन वर्मा, राजिंद्र वर्मा ने भी संध्या में खूब रंग जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी सांस्कृतिक संध्या में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। दूसरी संध्या में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। वहीं एनजेडसीसी गुजरात के कलाकारों और फरदोश बैंड के कलाकारों ने भी खूब समां बांधा। सांस्कृतिक संध्या का आगाज बीरी सिंह एवं पार्टी ने मंगलाचरण से किया। इस दौरान राकेश, चेतराम कलसी, धनेश, मुस्कान, उपेंद्र कुमार, विपाशु राणा, रंजना कुमारी रंजू, सावित्री देवी, कुलदीप कौंडल, नितेश, बादल राज, गुरप्रीत गिप्पी, शिवम, पंकज, संजय, ललित शर्मा, रूप ठाकुर, हेमराज, रोशनी, ललित, ओम प्रकाश, बाल कृष्ण, नमु चौहान, चेतराम, ड्रीम टू फलाई, काव्या भारद्वाज और रितिका सहित कलाकारों ने भी बेहतर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें