फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मेडिकल बिलों की लंबित राशि जल्द जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पेंशनरों के लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर हिम आंचल पेंशनर संघ ने मामला उठाया है। मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने डलहौजी सर्कल के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर से मुलाकात कर लंबित बिलों के जल्द निपटारे की मांग की। इस पर अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संघ अध्यक्ष शिव कुमार कोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में चंबा, सलूणी और भरमौर डिविजन में मेडिकल बिल लंबित होने का मुद्दा उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि समय पर भुगतान न होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बैठक में अधीक्षण अभियंता ने ऑनलाइन माध्यम से भरमौर, पांगी, चंबा और चुवाड़ी डिवीजनों के अधिशासी अभियंताओं को भी जोड़ा। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित मेडिकल बिल जल्द सरकार को भेजे जाएं, ताकि बजट का प्रबंध कर भुगतान किया जा सके। पेंशन से जुड़े अन्य लंबित मामलों का भी शीघ्र निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी डिविजनों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संख्या, महालेखाकार (एजी) कार्यालय को भेजे गए मामलों और लंबित प्रकरणों का पूरा ब्योरा तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इससे लंबित मामलों के निपटारे के लिए आगामी कार्रवाई की जा सकेगी। बैठक में चमन लाल राणा, रतन चंद, सुरेश कुमार ठाकुर, राजा राम कपूर, बलदेव राम वर्मा, हेम चंद शर्मा, तिलक राज शर्मा, देव राज और रवि कोहली सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें