फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मानसून से पहले अधिकारियों को दिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेड और ऑरेंज अलर्ट के दौरान कर्मचारियों को स्टेशन न छोड़ने की सलाह
विज्ञापन

अर्ली वार्निंग सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। मानसून-2026 के मद्देनजर संभावित आपदाओं से निपटने और शमन उपायों पर चर्चा के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल बनाए रखते हुए कार्य करने और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को कीरतपुर-मनाली एवं अन्य मुख्य मार्गों को 24 घंटे खुला रखने तथा नालियों की सफाई मानसून से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए। अर्ली वार्निंग सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा। रेड और ऑरेंज अलर्ट के दौरान कर्मचारियों को स्टेशन न छोड़ने और मशीनरी की पूर्व तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत, टंकियों की सफाई और क्लोरिनेशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पंडोह और लारजी डैम प्रबंधन को पानी छोड़ने से पहले सायरन और सोशल मीडिया के माध्यम से निचले क्षेत्रों को सतर्क करने की हिदायत दी गई। उपायुक्त ने मॉर्थ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धर्मपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य के कारण डरबाड़, रखोह-चोलथरा-अवाहदेवी और कांडापतन-सज्याओपिपलू पेयजल योजनाओं की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसकी तुरंत मरम्मत करने और घरों की सुरक्षा के लिए लगे डंगों तथा सुरक्षा दीवारों को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विभाग ने मानसून की तैयारियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं और पुलिस हमेशा सतर्क है। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने सुंदरनगर के जंगमबाग तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा. मदन कुमार ने पधर के राजबन में हुई आपदा के दौरान किए गए राहत एवं बचाव कार्यों पर प्रस्तुति दी। अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडी सर्कल विनोद कुमार शर्मा, जल शक्ति सुंदरनगर की अधिशाषी अभियंता सत्या शर्मा और विद्युत बोर्ड मंडी के उप मुख्य अभियंता अरुण कुमार शर्मा ने मानसून की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें