फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फर्जी चालान मैसेज से ट्रक ऑपरेटर से 5.53 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट डिजिटल पर न चलाएं
विज्ञापन

ट्रक बेचने के बाद ऑपरेटर को मिला था भुगतान, शातिरों ने पांच मिनट में उड़ाई रकम
बैंक पहुंचे पीड़ित, चौथे शनिवार के चलते शाखा थी बंद, चौकीदार ने साइबर पुलिस के पास पहुंचाया
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खातों को फ्रीज करवा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सदर थाना क्षेत्र के रंधाड़ा में एक ट्रक ऑपरेटर को वाहन चालान के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया। शातिरों ने व्हाट्सएप पर भेजे गए फर्जी चालान मैसेज और एपीके फाइल के जरिये 5.53 लाख रुपये की ठगी कर ली। पूरी रकम महज पांच मिनट के भीतर खाते से निकाल ली गई। पीड़ित ट्रक ऑपरेटर खूबराज ने कुछ दिन पहले अपना एक ट्रक बेचा था, जिसके बदले उनके खाते में 11 लाख रुपये आए थे।

शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे खूबराज को व्हाट्सएप पर वाहन चालान का मैसेज मिला। मैसेज में एक एपीके फाइल थी। जैसे ही उन्होंने इसे डाउनलोड किया, उनके मोबाइल का एक्सेस शातिरों के हाथ में चला गया। इसके तुरंत बाद उनके खाते से तीन बार में 5.53 लाख रुपये कटने के मैसेज आए, जिससे वह घबरा गए। पीड़ित तुरंत बैंक शाखा पहुंचा, लेकिन महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद मिला। मौके पर मौजूद चौकीदार ने तत्परता दिखाते हुए उसे सीधे साइबर पुलिस थाना मंडी भेजा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खातों को फ्रीज करवा दिया, ताकि आगे कोई नुकसान न हो सके। मामले में साइबर पुलिस थाना मंडी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बैंक से खाते की विस्तृत जानकारी मांगी है, लेकिन वीकेंड होने के कारण बैंक स्टेटमेंट अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

खूबराज के अनुसार उनके परिवार के पास चार ट्रक हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्रक बेचा था, जिसका भुगतान खाते में आया था। लेकिन, महज पांच मिनट में ही लाखों रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

वीकेंड पर बढ़ रहे साइबर हमले
साइबर ठग अब जानबूझकर वीकेंड को निशाना बना रहे हैं, ताकि बैंक बंद होने के कारण पीड़ित तुरंत कार्रवाई न कर सकें। ऐसे मामलों में समय पर खाते को फ्रीज कराना ही सबसे प्रभावी बचाव साबित हो रहा है। आवश्यक कार्रवाई के लिए बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य दस्तावेजों की जरूरत होती है, लेकिन शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहने से यह जानकारी समय पर न पुलिस को मिल पाती है और न ही उपभोक्ताओं को। इससे ठगी के मामलों में नुकसान का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें