फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की प्रेरणा से नशामुक्त हिमाचल अभियान किया शुरू : शुक्ल

विज्ञापन
एसपीयू मंडी पहुंचने पर राज्यपाल ​शिव प्रताप शुक्ल का स्वागत करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
मंडी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है। देश का पहला परमवीर चक्र इस प्रदेश को मिलना गर्व की बात है, लेकिन जब इस प्रदेश का युवा नशे की दलदल में फंस रहा है तब शर्म महसूस होती है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से उन्होंने नशामुक्त हिमाचल अभियान शुरू किया और उच्च शैक्षणिक संस्थानों से प्रारंभ यह अभियान अब पंचायत स्तर तक पहुंच चुका है। युवाओं को सिंथेटिक ड्रग्स के जाल में फंसाने की एक सोची-समझी कोशिश की जा रही है, जिससे बचाने के लिए समाज को साथ आना होगा। हमें नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी।
विज्ञापन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में आयोजित विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद एवं नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, जिज्ञासा और सृजनात्मक शक्ति ही भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाएगी। विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में युवाओं की भूमिका सबसे प्रमुख है।
उन्होंने आह्वान किया कि छात्र-छात्राएं शिक्षा को केवल कॅरिअर का माध्यम न समझें, बल्कि समाज परिवर्तन, नवाचार और राष्ट्रीय सेवा का साधन बनाएं। अपने अंदर नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रीयता की भावना का विकास करें। जब युवा सक्रिय होते हैं, राष्ट्र प्रगति करता है। युवाओं को सपने सोते हुए नहीं बल्कि जागते हुए देखने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें