फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को बताए कॅरिअर और स्वरोजगार के विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
भविष्य सेतु कार्यक्रम के तहत जड़ोल स्कूल में लगाया मार्गदर्शन शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जड़ोल में भविष्य सेतु कार्यक्रम के तहत जिला रोजगार कार्यालय और मॉडल कॅरिअर सेंटर मंडी ने कॅरिअर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को कॅरिअर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने और अनुशासन के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रवक्ता जोगिंदर सिंह और भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राम लाल ने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, जबकि पंजाब नेशनल बैंक के आरसेटी प्रतिनिधियों ने कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या बिंद्रा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें