फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर महंगाई की मार : 20 फीसदी बढ़े फलों के दाम

Thu, 03 Oct 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में पूजा अर्चना की सामग्री की खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। त्योहारी सीजन की शुरूआत के साथ महंगाई की मार भी पड़ने लगी है। फलों के दाम 20 फीसदी से अधिक बढ़ गए हैं। सब्जियों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी से रसोई में तड़का लगना मुश्किल हो गया है। इन दिनों सुंदरनगर में टमाटर 80 रुपये, प्याज 60 से 70 और आलू 40 से 45 रुपये और शिमला मिर्च 100 रुपये और फूल गोबी 80 रुपये किलो में मिल रही है।
विज्ञापन

सुंदरनगर में स्थित विभिन्न स्थानों जिनमें से बीएसएल कॉलोनी, भोजपुर, ललित चौक और रेस्ट हाउस चौक प्रमुख रुप से शामिल है में सब्जी और फलों के दामों में भारी अंतर है। पिछले लंबे समय से यहां व आसपास के इलाकों में रेहड़ी और दुकानों से मूल्य सूचियां भी गायब है। प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नीचे यह सब हो रहा है, लेकिन सब चुप हैं।
बीएसएल कालोनी व ललित नगर में प्रशासन ने सब्जी व फलों के रोजाना थोक भावों को दर्शाने के लिए सूचना पट्ट भी लगा रखे है, लेकिन इन पर भाव लिखे ही नहीं जाते है। जिससे उपभोक्ताओं को इनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इधर, एसडीएम अमर नेगी ने मूल्य सूची न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं उपभोक्ता
सुंदरनगर के हर बाजार में फल व सब्जियों के दामों में भारी अंतर है। सही दाम कहा पर है कोई पता नहीं चल रहा। महंगाई ने बजट गड़बड़ा दिया है।
-पूजा वालिया, गृहिणी
-
नवरात्र शुरू हो गए हैं। व्रत में फलहार के लिए फल की अधिक जरूरत रहती है। रेहड़ियों और दुकानों पर रेट सूची प्रदर्शित होनी चाहिए।
-कल्पना वर्मा, पार्षद, नगर परिषद सुंदरनगर
-
पिछले कुछ ही दिनों में फल व सब्जियों के दामों में भारी बढ़तरी हो गई है। जिसके कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है।
-अनिता कुमारी, स्थानीय निवासी
-
बरसात समाप्त हो चुकी है और अब फल व सब्जियों की बाजार में कोई कमी नहीं है। फिर भी दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी समझ से परे है।
-सुषमा कुमारी, गृहिणी
सुंदरनगर में विभिन्न स्थानों पर दुकानों पर सब्जियों व फल के दाम (रुपये में)
15 सितंबर 2024 03 अक्तूबर 2024
फूल गोबी 40-50 प्रति किलो 70-80
पत्ता गोबी 20-30 50-60
बैंगन 20-30 40-50
टमाटर 30-40 70-80
भिंड़ी 25-30 30-40
करेला 30-30 40-60
घीया 20-25 30-40
हरा कद्दू 20-30 30-40
शिमला मिर्च 40-60 90-100
फ्रासबिन 40-50 60-80
प्याज 30-35 60-70
लहसुन 200-250 300-400
रामतोरी 20-30 40-50
अरबी 30-40 60-80
सेब 40-60 60-80
अनार 80-100 100-150
खीरा 20-30 40-50
अमरुद 40-60 80-100
जपानी फल 50-60 80-100
अदरक 100-150 150-200
केला 60-70 प्रति दर्जन 80-100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें