फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरसात के चलते टला टीजीटी के नए बैच का इंडक्शन प्रशिक्षण, अब 21 से होगा शुरू

Mon, 05 Aug 2024 08:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी, कुल्लू, लहौल स्पीति के नए तैनात अध्यापकों को किया जाएगा प्रशिक्षित
विज्ञापन


पहले पांच अगस्त से 20 अगस्त तक होना था प्रशिक्षण, फिलहाल हुआ स्थगित

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में होने वाला टीजीटी आर्ट्स के करीब 70 नए तैनात किए गए शिक्षकों का इंडक्शन प्रशिक्षण बरसात के चलते स्थगित हो गया है। यह प्रशिक्षण पांच अगस्त से शुरू होना था और 20 अगस्त तक चलना था, मगर बरसात के चलते इस प्रशिक्षण शिविर को स्थगित कर दिया गया है। अब यह 21 अगस्त से शुरू किया जाएगा।
15 दिनों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल्लू, मंडी और लाहौल स्पीति के करीब 70 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में शिक्षण की कई विधाएं, नए प्रावधान, विद्यार्थियों को पढ़ाने की विभिन्न कला और स्कूलों में किस तरह से विभिन्न कार्य किए जाते हैं, इस बारे में पूरी जानकारी शिक्षकों को प्रदान की जाएगी। हालांकि मेडिकल और नॉन मेडिकल के शिक्षकों को कुल्लू में यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में सरकार ने प्रदेश भर में कई नए शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती दी है और वह छात्र छात्राओं को पढ़ा रहे हैं, मगर उनको जरूरी इंडक्शन प्रशिक्षण प्रदान करना बेहद जरूरी होता है, जो कि मंडी में 5 अगस्त से होना था, मगर अब यह बरसात के चलते 21 अगस्त से शुरू होगा। इस बारे में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया कि इंडक्शन प्रशिक्षण को अब स्थगित कर दिया है। 21 अगस्त से यह शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें