बालीचौकी (मंडी)। राज्य कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा है कि मंडी जिले में बोर्ड ने 2456 पंजीकृत कामगारों को करीब 9.26 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं।
बालीचौकी में कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित जागरूकता एवं वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कामगारों और उनके आश्रित बच्चों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने बालीचौकी में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के 193 पंजीकृत कामगारों को इंडक्शन चूल्हे तथा 80 कामगारों को सोलर लैंप वितरित किए। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव जगदीश रेड्डी, जिला कांग्रेस मंडी के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद