मंडी। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार एसएचओ और एचएएसआई पर विभागीय गाज गिरने के बाद अब वित्तीय जांच पड़ताल भी होगी। विजिलेंस की टीम वित्तीय जांच पड़ताल करवाने की तैयारी में लगी हुई है।
दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पधर पुलिस थाना में तैनात एसएचओ को पुलिस ने आवास में एक केस का सेटलमेंट करवाने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इसी मामले में एचएएसआई को भी रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है। संवाद