फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एडमिट कार्ड सेना भर्ती में लें भाग

Wed, 20 Jan 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थल सेना में भर्ती होने के लिए लाहौल-स्पीति के युवाओं को सुनहरा मौका है। हमीरपुर में आयोजित होने वाली सेना भर्ती में लाहौल-स्पीति के युवाओं को एडमिट कार्ड की चिंता नहीं सताएगी। युवा अब बिना एडमिट कार्ड भी सेना में भर्ती होने के लिए भाग ले सकते हैं। यह छूट केवल लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए है।
विज्ञापन


इस संबंध में भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने निर्देश जारी किए हैं। जिला लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती आगामी 29 जनवरी को राजकीय पॉलिटेक्निकल मैदान बारू हमीरपुर में शुरू होगी। यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक वर्ग पद के लिए होगी। भर्ती के लिए पात्र युवा उम्मीदवारों 29 जनवरी को उपरोक्त निर्धारित स्थल में सुबह चार बजे आवश्यक दस्तावेज के साथ पहुंचना होगा।

यहां युवाओं को बिना एडमिट कार्ड भी मौका दिया जाएगा। भर्ती के लिए सभी मूल दस्तावेज होने चाहिए। जिनमें दसवीं, बारहवीं पास की अंक तालिका, मूल निवासी/स्थायी प्रमाण पत्र, डोगरा जाति प्रमाण पत्र केवल नायब तहसीलदार/तहसीलदार व एसडीसी सी द्वारा हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, छह माह के अंदर बना चरित्र प्रमाण पत्र, 12 रंगीन पासपोर्ट सइज फोटो, 21 तथा 21 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवार अपने अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, एनएससी, खेलकूद प्रमाण पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


इधर, सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल वासदेव ने बताया कि हमीरपुर में आयोजित होने वाली सेना भर्ती में लाहौल-स्पीति के युवाओं को बिना एडमिट कार्ड भर्ती में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें