फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 15 अगस्त को पधर में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम करेंगे ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। पधर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उपमंडल स्तरीय समारोह में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पधर सुरजीत सिंह सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समारोह में पुलिस, एनसीसी, एनएसएस और स्कूली विद्यार्थियों की टुकड़ियां आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत करेंगी। ध्वजारोहण के बाद एसडीएम उपमंडल वासियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें