फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में बैक्टीरियल संक्रमण का बढ़ा प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में बैक्टीरियल संक्रमण के फैलाव से संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। लडभड़ोल, चौंतड़ा समेत दस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों ने निर्जलीकरण के कारण उल्टी, दस्त के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शारीरिक स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की सामान्य ओपीडी में ऐसे संक्रामक रोगों की चपेट में आए छोटे बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. माणिक्य ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में खांस रहे मरीजों और जुकाम से ग्रस्त मरीजों के संपर्क में आने से ऐसे मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है। जोगिंद्रनगर अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. विजेंद्र ने बताया कि पीलिया, स्क्रब टाइफस से ग्रस्त मरीज स्थानीय अस्पताल में नहीं पहुंच रहे हैं। अन्य संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ और एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें