फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीसीए के छात्र सौरूष गुलेरिया का एडब्ल्यूएस एंबेसडर के रूप में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
40 से अधिक वेबसाइट और 10 पूर्ण-स्टैक परियोजनाएं बना चुके हैं सौरूष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के बीसीए पांचवें सेमेस्टर के होनहार छात्र सौरूष गुलेरिया का अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) एंबेसडर के रूप में चयन हुआ है। एडब्ल्यूएस की ओर से सौरूष को इस जिम्मेदारी के लिए प्रति सप्ताह 16,790 रुपये पारिश्रमिक दिया जा रहा है और उन्हें भुगतान मिलना भी शुरू हो गया है।
एंबेसडर के रूप में सौरूष महाविद्यालय के विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग, आधुनिक तकनीकों और एडब्ल्यूएस की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा वह विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तकनीकी गतिविधियों का आयोजन भी करेंगे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने सौरूष को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान विभाग के शिक्षकों को भी बधाई दी। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. नीरज ठाकुर ने बताया कि सौरूष ने विभिन्न चरणों वाली साक्षात्कार प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि सौरूष अब तक 40 से अधिक वेबसाइट, 10 फुल-स्टैक परियोजनाएं और कई गेम तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ तकनीकी ज्ञान साझा करने के उद्देश्य से सौरूष ने ‘कुटुंब’ नामक एक समुदाय भी बनाया है। इसमें सरकाघाट सहित अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थी जुड़े हुए हैं। इस समुदाय के माध्यम से विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हो रही नई तकनीकी प्रगति, रोजगार एवं अन्य अवसरों तथा तकनीकी ज्ञान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें