फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में 20 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। पहले चरण में इस प्रोजेक्ट के माध्यम से 1688 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है।
विज्ञापन

बेहतर परिणाम आने और किसानों की ओर से बड़े स्तर पर इसे अपनाने के बाद इसकी धनराशि 10 हजार करोड़ तक जा सकती है। मंत्री महेंद्र ने सोमवार को धर्मपुर विस क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
इनमें हुक्कल-छतर ब्रांग सड़क पर निर्मित पुल, रियूर-ब्रांग सड़क पर किंडरी खड्ड रिस्सा में 157 लाख से निर्मित होने वाला पुल, रिस्सा-रियूर वाया ब्रांग मार्ग पर 124 लाख, चौकी खड्ड पर 125 लाख से निर्मित होने वाला पुल तथा नाबार्ड के तहत लगभग 12 करोड़ की लागत से बनने वाली दोसा-रा-ठारू-झरेड़ गलू सड़क का निर्माण कार्य, छातर में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय और आवास का निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद ठाकुर, रीता निराला, मुरारी लाल, हरि सिंह, उमेश आदि मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें