फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो मास्क नो सर्विस पर फोकस करें कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रमोत्रा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए दुकानदारों और कारोबारियों को नो मास्क नो सर्विस पर फोकस करना होगा। सोमवार सायं व्यापार मंडल के साथ बैठक में उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर सरकार के जारी दिशा-निर्देशों पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने तीसरी लहर की आशंका को लेकर की जाने वाली व्यवस्था और बचाव के लिए तैयारियों पर विचार विमर्श कर सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करके सुंदरनगर के बाजारों में वैक्सीन शिविर लगवाने का प्रयास करेंगे।
इससे दुकानदारों-कारोबारियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए व्यापार मंडल सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कोरोना को लेकर सरकार के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम धर्मेश रमोत्रा के साथ संकल्प पत्र भी हस्ताक्षरित किया। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान घनश्याम महाजन, दर्शन सिंह खरबंदा, धर्मपाल अवस्थी और केमिस्ट जोन सुंदरनगर के अध्यक्ष बीडी चौहान भी मौजूद थे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें