फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मशीनों के दौर में पुश्तैनी हुनर की लौ जलाए हुए हैं ज्युणू राम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ से बने दीयों से रोशन कर रहे मंडी के बाजार
विज्ञापन

कुम्हारगिरी की कला को पूरी निष्ठा के साथ जीवित
बेटा दिल्ली में इंजीनियर के पद पर है कार्यरत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आधुनिकता के इस दौर में जहां अधिकांश वस्तुओं का निर्माण मशीनों से होने लगा है, वहीं सरकाघाट उपमंडल के प्लासी (बलद्वाड़ा) निवासी ज्युणू राम आज भी अपनी पुश्तैनी कुम्हारगिरी की कला को पूरी निष्ठा के साथ जीवित रखे हुए हैं। गांव की शुद्ध मिट्टी से हाथों से तैयार किए गए दीये, चमुखे, आरती तथा अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं की बिक्री के लिए उन्होंने पिछले तीन दिनों से मंडी शहर में अपना स्टॉल लगाया हुआ है
ज्युणू राम का कहना है कि मशीनों से तैयार मिट्टी के बर्तन और अन्य सामान कई बार गुणवत्ता के लिहाज से कमजोर होते हैं और महंगे भी पड़ते हैं, जबकि पारंपरिक तरीके से हाथों से तैयार किया गया सामान अधिक मजबूत होने के साथ-साथ किफायती भी होता है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही इस कला को उन्होंने अपने पिता से सीखा और इसी पुश्तैनी हुनर के दम पर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई। आज उनका बेटा दिल्ली में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य अब इस पुश्तैनी काम को छोड़ने की सलाह देते हैं लेकिन अपनी रुचि, आत्मीय लगाव और कला के प्रति प्रेम के चलते वे आज भी कुम्हारगिरी से जुड़े हुए हैं। हर वर्ष दिवाली के पावन अवसर पर वे मंडी शहर में अपना स्टॉल लगाने जरूर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ज्युणू राम का मानना है कि जब तक शरीर साथ दे रहा है, तब तक व्यक्ति को काम करते रहना चाहिए। यदि वे इस काम को छोड़कर खाली बैठ जाएं, तो शारीरिक रूप से निष्क्रिय होने के कारण बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। उनका विश्वास है कि सक्रिय जीवनशैली ही स्वस्थ रहने का एक महत्वपूर्ण आधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें