फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दूसरे चरण में सराज में बंपर 88.57 फीसदी वोट पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के उत्सव में आधी आबादी ने फिर दिखाया दम
विज्ञापन

पुरुषों के 86.74 फीसदी के मुकाबले महिलाओं ने किया 90.52 फीसदी रिकॉर्ड मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड जंजैहली (सराज) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दूसरे चरण में वीरवार को जनता ने वोटिंग का नया इतिहास रच दिया है। पहले चरण की भारी वोटिंग के बाद, दूसरे चरण में सियासी पारा इस कदर चढ़ा कि सराज घाटी की 12 पंचायतों में औसतन 88.57 फीसदी रिकॉर्ड तोड़ मतदान दर्ज किया गया। कुल 13,144 पंजीकृत मतदाताओं में से 11,641 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बंपर वोटिंग ने सराज कांग्रेस की अंतर्कलह और भाजपा के बागियों के दावों के बीच बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों के समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है।
सराज की महिलाओं ने फिर साबित कर दिया है कि ग्रामीण सरकार चुनने में उनका फैसला सबसे अहम है। पूरे ब्लॉक में जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 86.7 फीसदी (5,893 वोट) रहा। वहीं महिला मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 90.52 प्रतिशत (5,748 वोट) का आंकड़ा छू लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयोली पंचायत में सराज का सबसे कड़ा मुकाबला देखा गया, जिसके चलते यहां 90.10 फीसदी मतदान हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र से जुड़े इन इलाकों में भी वोटरों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। अब सभी की नजरें 30 मई को होने वाले तीसरे व अंतिम चरण के रण पर टिक गई हैं। उधर, एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ले बतरर कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच थुनाग मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें