फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह - आईटीआई जोगिंद्रनगर में कौशल दीक्षांत समारोह सुबह 10:30 बजे से मनाया जाएगा। समारोह में पासआउट प्रशिक्षुओं को कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

-
10:00 बजे से - आईटीआई मंडी में सुबह 10:00 बजे चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर के संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुशाल चंद ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

जागरूकता - सर्वोदय हिम जागरण कला मंच की ओर से धर्मपुर की ग्राम पंचायत बहरी के थाती में पूर्वाह्न 11:00 बजे और ग्राम पंचायत लौंगणी के त्रयाम्बला में दोपहर 2:00 बजे गीत संगीत के जरिये सरकारी योजनाएं बताई जाएंगी।
विज्ञापन

-
कार्यक्रम - आईआईटी मंडी में एक कार्यक्रम में सुबह 8:30 बजे से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे।
-
कन्या स्कूल - राजकीय कन्या स्कूल मंडी में अंतरराष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

काम की बात
-
बिजली कट - आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण जयदेवी, कटेरु, सुकीबाईं, डोलधार, घीडी, थमाड़ी, स्याजी, पलाहोटा और बाड़ू सहित आसपास लगते इलाकों में सुबह 10:00 से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
-
बिजली कट - आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमथला, डिबडेऊं, तैण, ग्वाला, नेला, जोल बदारटू, सिमस, ऊटपुर, माकन, घटोड़, भ्रां में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
-
ओपीडी-नागरिक अस्पताल सुंदरनगर की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चमन ठाकुर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र रुड़की सेवाएं देंगे। गायनी विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलक्ष की ओपीडी नहीं होगी।
विज्ञापन

सरकाघाट-नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार, डॉ. भुवनेश पंत, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया ठाकुर सेवाएं देंगे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें