कार्यक्रम- संस्कृति सदन में सुबह 10 बजे से सराज छात्र कल्याण संगठन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
-
ऑडिशन- अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में सांस्कृतिक प्रस्तुति को लेकर सुबह 10 बजे से टेनिस हॉल पड्डल मंडी में विभिन्न जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।
-
शिविर - नागरिक अस्पताल करसोग में क्षय रोग और एचआईवी से बचाव व परामर्श शिविर सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
-
निरीक्षण - नगर निगम मंडी की टीम मंडी शहर में फुटपाथ के किनारे अतिक्रमण पर दोपहर बाद 2:00 बजे से निरीक्षण करेगी।
काम की बात
ओपीडी- नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. आभा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवनेश पंत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरदयाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोजी भारद्वाज और रात्रि ड्यूटी में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सेवाएं देंगे।
-
ओपीडी सुंदरनगर अस्पताल
सुबह 9:30 से शाम 04:00 बजे तक
बाल रोग : डाॅ. चमन ठाकुर
नेत्र रोग: डॉ. जितेंद्र रूड़की
हड्डी रोग : डॉ. अक्षित पुरी
स्त्री रोग : डॉ. आलोक शर्मा ओटी में रहेंगे।
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
-