फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
समापन - कन्या स्कूल मंडी में छात्रा वर्ग अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का दोपहर बाद 3:00 बजे कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर समापन करेंगी। कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में भी अंडर-14 छात्राओं की खेलों का शिक्षा उपनिदेशक मंडी यशवीर धीमान समापन करेंगे।
विज्ञापन

...
खेल- युवा मंडल पधर की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे शहीद अजय मेमोरियल पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन डायनापार्क मैदान में किया जाएगा।
....
साक्षात्कार- सदर क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्र चलौटी, कुम्हारडा, कारंझ, मलन, धनेड, सूही में सहायिका के रिक्त पदों के लिए एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे।
....
प्रचार : कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए नाचन के घाना में पूर्वाह्न 11 बजे नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

....
पासिंग- बल्ह उपमंडल के वाहन चालकों के लिए सुबह 10:00 बजे कंसा चौक खेल मैदान में वाहनों की पासिंग का आयोजन किया जाएगा।
...

काम की बात
बिजली बंद- आवश्यक मरम्मत और रख रखाव कार्य के चलते सुबह 9 से शाम पांच बजे तक मकरीड़ी फीडर और द्रुब्बल फीडर के तहत आने वाले विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ओपीडी -नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार, मेडिसि स्पेशलिस्ट डाॅ. सुरेंद्र कुमार, मनोचिकित्सक डाॅ. महेंद्र तथा सोनोलॉजिस्ट डाॅ. सृष्टि राणा मरीजों को देखेंगे।
...
ओपीडी : सुंदरनगर के सिविल अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. चमन ठाकुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. जितेंद्र रुड़की, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. अक्षित पुरी, मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. अभिलक्ष ओपीडी में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें