बैठक - मंडी-जोगिंद्रनगर फोरलेन निर्माण कंपनी के अधीन कार्यरत सिक्योरिटी गार्डों की विशेष बैठक दोपहर बाद 3:00 बजे कुन्नू में होगी। बैठक में गावर कंपनी के अधीन ध्रुव सिक्योरिटी कंपनी के मनमाने और शोषण पूर्वक रवैये को लेकर चर्चा की जाएगी।
सर्च ऑपरेशन- धर्मपुर में आई बाढ़ में बहे लोगों की तलाश को लेकर सुबह 8:00 बजे से एसडीआरएफ और पुलिस के जवान ब्यास नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू करेंगे।
सत्यापन- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दोपहर 12:00 बजे ईवीएम वेयर हाउस भ्यूली में मशीनों का सत्यापन करेंगे।
-
मेला- तुंगल क्षेत्र के नागन माता मंदिर में दोपहर 12:00 बजे सायर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कपूर करेंगे।
काउंसलिंग- सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में बीएड की खाली सीटों को लेकर सुबह 10:00 बजे काउंसलिंग शुरू होगी। विद्यार्थी बीएड में दाखिला ले सकते हैं।
-
ओपीडी- नागरिक अस्पताल सरकाघाट में एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अश्विन ज्योति, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया ठाकुर ओपीडी में सेवारत रहेंगे।
सुंदरनगर- नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चमन ठाकुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र रुड़की, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षित पुरी ओपीडी में मिलेंगे।