प्रशिक्षण- सराज के गाड़ागुशैण के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सुबह 10:00 बजे ग्राम पंचायत थाचाधार, जुफरकोट, घाट और खौली की 12 वन अधिकार समितियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-
समारोह- न्यू क्रिसेंट पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर का सालाना समारोह उमंग सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
-
कलश यात्रा- अखंड ज्योति कलश यात्रा दोपहर 1:00 बजे चोलथरा पहुंचने पर धार्मिक कार्यक्रम होगा।
-
समाधान शिविर - नगर निगम मंडी के समखेतर वार्ड में समाधान शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा।
-
काम की बात
गैस सिलिंडर वितरण - इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी सुबह 10:00 बजे से सैंथल, लोअर चौंतड़ा, राजा चौकी, द्रौबड़ी में रसोई गैस सिलिंडर का वितरण किया जाएगा।
बिजली बंद - कलखर व इसके आसपास के क्षेत्र में बिजली की लाइनों का मरम्मत कार्य होगा। इस कारण पटड़ीघाट, कलखर, ज्वाली, आंवला गलू, गुलेला, मझेड और साथ लगते क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
-
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
ओपीडी सुबह 9:30 से शाम 04:00 बजे तक
बाल रोग : डाॅ. चमन ठाकुर
नेत्र रोग : डाॅ. जितेंद्र रुड़की
हड्डी रोग : डाॅ. अक्षित पुरी
मनोरोग : डाॅ. अभिलक्ष
गायनी विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा आपरेशन थियेटर में सेवाएं देंगे। इस कारण वह ओपीडी में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
...............................