फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाह की धार में लावारिस कुत्तों ने चार दिन में दो पशुओं को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह के मेमने को नोच डाला, पशुपालकों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत टिहरी के बाह की धार गांव में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड लगातार पालतू पशुओं को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को कुत्तों ने पशुपालक जगदीश के करीब दो माह के मेमने को नोच डाला। चार दिन के भीतर पशुओं पर हमले की यह दूसरी घटना है, जिससे पशुपालकों में दहशत है।
विज्ञापन

मेमना पशुशाला के बाहर था। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर बुरी तरह नोच डाला। इससे पहले बीते 31 अक्तूबर को भी गांव में एक अन्य पशुपालक की गोशाला के बाहर बंधी भेड़ को कुत्तों ने मार डाला था। ग्रामीणों में बाबू राम, सौजू राम, ज्ञान चंद, मनोज ठाकुर, परस राम, घिन्दर राम, राम सिंह, सीता राम, चेत राम, भाग सिंह व अन्य का कहना है कि लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उधर, ग्राम पंचायत टिहरी की प्रधान अनीता कुमारी ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई व्यक्ति नहीं मिल पा रहा है। पशुपालन विभाग से उनकी नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण करवाने के लिए कहा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें