फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज में कहीं 3 वोट से जीत, कहीं टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
खोलानाल में शांता देवी 3 वोट से जीतीं
विज्ञापन

खणी में देवराज ने 553 मत से जीत का बनाया रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में हुए प्रधान पद के चुनाव के नतीजे बेहद रोचक रहे। कहीं मुकाबला आखिरी मत तक पहुंचा तो कहीं उम्मीदवारों ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत खोलानाल में प्रधान पद का चुनाव बेहद रोमांचक रहा। शांता देवी ने कांटे की टक्कर में अपने प्रतिद्वंदी को मात्र तीन मत से हराया। मतगणना के दौरान हर राउंड में बढ़त बदलती रही और अंतिम राउंड तक सस्पेंस बना रहा। आखिर में शांता देवी को तीन वोट अधिक मिले, जिसके बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया।
वहीं ग्राम पंचायत खणी में देवराज ठाकुर ने सेस राम को 553 मतों के भारी अंतर से हराकर नया रिकॉर्ड कायम किया। पिछली बार खणी पंचायत से देवराज की पत्नी 241 मतों से विजयी हुई थीं, लेकिन इस बार देवराज ने 553 मतों से जीत दर्ज कर पंचायत का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक बालीचौकी की पंचायत हाट सोमगाड़ में चंद्रावती और किरण ठाकुर के बीच बेहद कांटेदार मुकाबला देखने को मिला। अंतिम क्षणों तक दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर रही। आखिर में चंद्रावती ने किरण ठाकुर को 73 मतों से मात दी। चंद्रावती को 700 मत मिले, जबकि किरण ठाकुर को 627 मत प्राप्त हुए। इससे पहले चंद्रावती के पति राजू भी इस पंचायत के प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन


पूरे सराज क्षेत्र में चुनाव नतीजों के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है। नवनिर्वाचित प्रधानों ने जनता का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें