फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हर मोड़ पर खतरा, बदहाल एनएच-003 से गुजरना बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में सताती है धूल, बरसात में जगह-जगह एनएच बन जाता है नाला
विज्ञापन

धर्मपुर क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश
अभियान 4....
सुशील शर्मा
धर्मपुर (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर धर्मपुर से सरकाघाट और धर्मपुर से मंडी वाया कोटली मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ा तारकोल और धूल-मिट्टी के कारण सफर जोखिम भरा हो गया है। पिछले करीब चार वर्षों से सड़क की हालत खराब बनी हुई है, लेकिन एनएच निर्माण कंपनी और संबंधित विभाग अब तक स्थायी समाधान नहीं कर पाए हैं।
बरसात और गर्मी के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मपुर क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन सरकाघाट, मंडी और अन्य क्षेत्रों की ओर आवाजाही करते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों का सफर मुश्किल बन गया है। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।
लोगों ने आरोप लगाया कि एनएच निर्माण कंपनी की ओर से सड़क निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है, जिसके चलते जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल उड़ने से दुकानदारों और राहगीरों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, बरसात के दौरान सड़क पर पानी भरने और कीचड़ फैलने से हालात और खराब हो जाते हैं।
उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि एनएच निर्माण कंपनी को सड़क की स्थिति जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। साथ ही संबंधित कंपनी को आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने के आदेश भी दिए गए हैं।
बॉक्स
सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि हर दिन हादसे का डर बना रहता है। बरसात में जगह-जगह पानी भर जाता है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। - संगीता मंड्याल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

धर्मपुर से सरकाघाट और मंडी तक सफर करना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क की हालत नहीं सुधरी। स्थिति में तुरंत सुधार होना चाहिए। -सतीश कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें