फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रसेहड में ग्रामीणों ने खुद बनाई 500 मीटर सड़क

Fri, 27 Mar 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
माता नैना देवी मंदिर तक पहुंचेगी
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट क्षेत्र की मसेरन पंचायत के गांव रसेहड में वीरवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपने निजी संसाधनों से लगभग 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया। सड़क बनने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
इस कार्य का नेतृत्व बूथ अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने किया। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद इसका विधिवत उद्घाटन सरकाघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर ने किया। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पड़े हैं, जिसके चलते लोगों को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी खुद आगे आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पवन ठाकुर ने रसेहड के ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया। उन्होंने इस सड़क के निर्माण कार्य में सहयोग के रूप में 1,00,000 रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के महामंत्री संदीप जस्वाल, शिवम शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, रजनी ठाकुर, कैप्टन बलदेव चौहान, राजेंद्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य संजय गुलेरिया, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष विनीत ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें