फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में हर ब्लॉक से 65 खेतों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। इस बार जिले को मिट्टी परीक्षण के लिए 650 परीक्षणों का लक्ष्य दिया गया है, जो पिछली बार के 4100 मृदा परीक्षण लक्ष्य से काफी कम है। जिले के 10 ब्लॉक, जिनमें मंडी सदर, बल्ह, सुंदरनगर, गोपालपुर, धर्मपुर, द्रंग, चौंतड़ा, सिराज, गोहर और करसोग शामिल हैं, प्रत्येक से 65 किसानों के खेतों की मिट्टी जांचेंगे।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी में मुख्य रूप से नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और जैविक कार्बन की कमी होती है। इससे फसलों की पैदावार और उत्पादन घटता है। नाइट्रोजन की कमी से पत्तियां पीली पड़ती हैं और पौधों का विकास धीमा होता है। फास्फोरस की कमी जड़ों को कमजोर करती है और फसल देर से पकती है। पोटाश की कमी से दाने पतले रहते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है।
नाइट्रोजन की कमी के लिए गोबर की सड़ी खाद, हरी खाद या संतुलित यूरिया का प्रयोग करें। फास्फोरस की कमी के निदान हेतु सिंगल सुपर फास्फेट या जैविक खाद का उपयोग लाभकारी रहता है। पोटाश की कमी के लिए म्यूरेट ऑफ पोटाश, राख व जैविक खाद का संतुलित इस्तेमाल किया जाता है। जैविक कार्बन की कमी सुधारने के लिए केंचुआ खाद, गोबर खाद और फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाना आवश्यक है। कृषि विभाग खेतों में कमी की जांच कर किसानों को हेल्थ कार्ड जारी करेगा।
विज्ञापन

मृदा स्वास्थ्य कार्ड और मिट्टी जांच से किसानों को खेतों की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। सभी 10 ब्लॉकों में गुणवत्तापूर्ण नमूने एकत्र किए जा रहे हैं ताकि किसानों को सही पोषक तत्व प्रबंधन की सलाह मिल सके और अनावश्यक खाद खर्च से बचत हो। -डॉ. रामचंद्र चौधरी, उपनिदेशक, कृषि विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें