लघु शिवरात्रि देवता मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देवता मेला जोगिंद्रनगर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रंग, सुर और उत्साह से सराबोर रही। स्टार गायक कलाकार दीक्षा की दमदार प्रस्तुति ने पूरे रामलीला मैदान को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही दीक्षा मंच पर पहुंचीं ताे युवाओं ने सीटियों और तालियों से उनका स्वागत किया। उन्होंने बाहों में चले आओ, ये शाम मस्तानी गीतों से माहौल को सुरमय बना दिया। इसके बाद मेरे रश्के कमर और लंदन ठुमकदा जैसे गीतों पर दर्शक देर तक थिरकते रहे। लोक गायक एसी भारद्वाज ने भी इस अवसर पर पहाड़ी नाटियों से खूब समा बांधा।
सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के लोकप्रिय गायक संजीव धीमान, कृष्ण वर्मा और राजेंद्र वर्मा ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। राकेश रावत, सुभाष राणा, प्रवेश, रागिनी, देवी चंद, शालू धीमान, चंदेल म्यूजिकल ग्रुप और विवेक ने हिंदी व पहाड़ी गीतों तथा नाटियों के माध्यम से खूब समां बांधा।
इसके अलावा रोशनी शर्मा, बब्बी मान, हितेश, पहाड़ी कलामंच, सुरेश कुमार, संजय शर्मा, हाईजैकर म्यूजिकल ग्रुप, अनिता, दिनेश, राजकुमार, पंकज, मीना, गोपाल कृष्ण, कोमल, राजेंद्र कोंडल, श्याम तोमर, अखिलेश, सिया, रिजुल, केवल कृष्ण, पायल, अनु शर्मा, कार्तिक, जोनी, चंद्रेश, किरण शर्मा, सतपाल और वंश सहित 50 से अधिक कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कर्नल जीएस शाही मौजूद रहे।। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उनके साथ डॉ. लेखराज शर्मा, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, थाना प्रभारी सकीनी कपूर तहसीलदार रजत सेठी, डॉ मुकुल अनिल शर्मा, नायब तहसीलदार जागृति राठौर और विनय राश्पा भी उपस्थित रहे।