फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में 15 दिन के भीतर एक की घर में दो बार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में शातिरों ने बंद पड़े मकान में घुसकर अलमारी को तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मकान मालिक के भाई की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंजाब राज्य के रोपड़ में स्वास्थ्य विभाग में सेवारत निचला गरोडू पंचायत के मकैडना निवासी हरि सिंह के घर पर बीते 16 अप्रैल को शातिरों ने हजारों की नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। इसके बाद 30 अप्रैल की रात को फिर से शातिरों ने बंद पड़े मकान में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मकान मालिक के भाई हरनाम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल को उनके भाई जब एक शादी-समारोह में गए थे तो घर को बंद पाकर शातिरों ने नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद वह 20 अप्रैल को रोपड़ चले गए थे। महज 15 दिनों के भीतर शातिरों ने 30 अप्रैल की रात को दोबारा उनके घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत के उपप्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस की टीम ने चोरी को लेकर घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं घर से बाहर रह रहे परिवार के सदस्यों को भी चोरी की घटना की जानकारी दे दी है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि परिवार के सदस्यों के घर लौटने के बाद ही चोरी हुई संपत्ति का आकलन किया जाएगा। पुलिस मामले में जांच पड़त़ाल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें