फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में महंगे फोन को सस्ते दाम में खरीदने का लालच देकर ठगी प्रवासी महिला

Thu, 15 May 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में मंहगे फोन को सस्ते दामों में खरीदने के लालच में ठगी का शिकार हुई प्रवासी महिला।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में महंगे फोन को सस्ते दामों में खरीदने के लालच में एक प्रवासी महिला ठगी का शिकार हुई है। महंगे आई फोन को महज 15 हजार रुपये में दिलाने का झांसा देकर ठगी को शातिरों ने अंजाम दिया। प्रवासी महिला ठगी की शिकायत लेकर स्थानीय पुलिस थाना में पहुंची। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बिहार राज्य से संबंध रखने वाली प्रवासी महिला खुशबू ने पुलिस थाना में सौंपी शिकायत में बताया कि उन्हें वीडियो कॉल कर आईफोन को महज 15 हजार रुपये में दिलाने का वायदा कर उनसे 15 हजार रुपये की धनराशी ऐंठ ली है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर जब नकली पाया गया तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। मेहनत मजदूरी कर प्रतिमाह दस से 12 हजार रुपये की आमदनी जुटाने वाली प्रवासी महिला से 15 हजार रुपये की ठगी हो जाने से स्थानीय लोग भी दंग है। बुधवार को पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में अपने साथ हुए इस धोखाधड़ी की जानकारी स्वयं देते हुए पीड़ित प्रवासी महिला खुशबू ने बताया कि पंजाब राज्य के अमृतसर में बैठे शातिरों ने उनके साथ यह फ्रॉड किया है, इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को सौंपी है।

पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मोबाइल फोन खरीद के दौरान प्रवासी महिला से हुई धोखाधड़ी का मामला मेरे ध्यान में लाया गया है। स्थानीय पुलिस से इस मामले की जानकारी हासिल कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवराज, डीएसपी पधर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें