फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी मामले में हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Fri, 16 Dec 2016 10:02 PM IST
मंडी
विज्ञापन
top cars
विज्ञापन
मंडी। वाहन चोरी मामले में एसआईटी की जांच में एक हेडकांस्टेबल पर लगे संलिप्तता के आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक मंडी ने उसे सस्पेंड कर दिया। इस समय हेडकांस्टेबल सीआईए में तैनात था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने वाहन चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिला मंडी में वाहन चोर गिरोह का यह सबसे बड़ा खुलासा है।
विज्ञापन


अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक लग्जरी कारें बरामद की गई। वाहन चोरी का पर्दाफाश होने पर इस मामले में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार पर आरोपियों के साथ सांठ गांठ के आरोप लगे थे। जिस पर मामले की जांच कर रही एसआईटी को हेडकांस्टेबल पर लगे आरोपों की जांच सौंपी गई। एसआईटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हेडकांस्टेबल अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया। इस समय हेडकांस्टेबल अशोक कुमार सीआईए मैं तैनात था और एक सप्ताह पूर्व ही उसे पीओ सैल प्रभारी से हटा दिया गया था।       
वाहन चोर गिरोह का खुलासा होने पर जिला पुलिस ने जिला मंडी के विभिन्न स्थानों से करीब 22 गाड़ियां बरामद की थीं। मामले का खुलासा होने पर हेडकांस्टेबल अशोक कुमार का नाम सामने आने के बाद एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा की अगुवाई में गठित एसआईटी को जांच सौंपी। जांच में हेड कांस्टेबल पर लगे आरोप साबित होने पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेडकांस्टेबल अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया।   
विज्ञापन


    
उधर, पुलिस ने वाहन चोरी मामले में बल्ह क्षेत्र के भ्यूरा गांव के कपूर चंद को गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी से औपट्रा गाड़ी पंजीकरण संख्या यूपी 23बी-0002 कार बरामद की गई थी, जो उत्तर प्रदेश में एक महिला के नाम से पंजीकृत है। वाहन चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी कुम्मी गांव निवासी राजू और महेंद्र गुप्ता का पुलिस रिमांड पूरा होने पर शुक्रवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने एक क्रेन एचपी51ए-1417 को भी कब्जे में लिया है। जिसकी छानबीन जारी है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने वाहन चोरी मामले में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को सस्पेंड करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें