फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर में शगुन और समीर ने बाजी मारी

Sat, 12 Nov 2016 10:23 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में वुशू खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान आक्रामक मुद्रा में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। आईटीआई मंडी में आयोजित एक दिवसीय 11वीं जिला वुशू प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने किया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं राज्य वुशू खेल संघ के अध्यक्ष संदीप कदम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने तमिलनाडु के कोयंबतूर में आयोजित राष्ट्र स्तर की सब जूनियर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मंडी के दो खिलाड़ियों शिवांशी तथा कशिश को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फेडरेशन कप में पुलिस के खिलाड़ी दुर्गादत्त को भी सम्मानित किया। संघ के राज्य महासचिव पीएन आजाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा खेलों की गतिविधियों का ब्योरा दिया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला भर के 150 खिलाड़ियों ने शांशुु एवं तालू प्रतियोगिताओं में भाग लिया। तालू प्रतियोगिता की ताइचीक्वान इवेंट में लड़कियों की सब जूनियर में हिल लॉक स्कूल मॉडल स्कूल डडौर की शगुन प्रथम रही। जबकि वुशू अकादमी कंसा चौक की स्नेहा द्वितीय तथा एंजल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में हिल लॉक स्कूल का समीर प्रथम, काव्य दूसरे और वुशू खेल क्लब कोठी का वत्सल पुरी तृतीय स्थान पर रहा। चनकनवान इवेंट में लड़कियों में हिललॉक मॉडल स्कूल की शिवांशी ने पहला, वुशू खेल क्लब कोठी की कशिश ने दूसरा तथा जयश्री तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में हाइटेक मॉडल स्कूल रौ का उमेश प्रथम, परीक्षित ने दूसरा और अंतरिक्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के जूनियर वर्ग में पलक ने पहला, शिवानी द्वितीय स्थान पर रही। शांशु प्रतियोगिता में सब जूनियर पुरुष वर्ग में 24 किलो भार वर्ग में अक्षय ठाकुर ने पहला,  ईशान ठाकुर ने दूसरा तथा मरणिल ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर 48 किलो भार में साहिल ने पहला, निशांत द्वितीय तथा लक्की शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में ज्योति प्रकाश ने पहला, विशाल द्वितीय तथा नीरज तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग 52 किलो भार वर्ग में मधु ने पहला, पिंकी द्वितीय तथा अमृत कौर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें