फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हमीरपुर के छात्रों ने सोलन को 60-50 के अंतर से दी मात

Sat, 14 Sep 2024 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला बास्केटबाल संघ मंडी द्वारा शुक्रवार को ऐतिहासिक पड्डल मैदान और बाल स्कूल मंडी में अंडर 17 राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य सहकारी बैंक के निदेशक केशव नायक ने किया। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए 21 हजार रुपये की राशि बतौर सहयोग भेंट की।
विज्ञापन

जिला बास्केटबाल संघ के महासचिव अशोक शर्मा ने बताया कि 13 से 15 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 24 टीमों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दिन के पहले मुकाबले में छात्र वर्ग में हमीरपुर ने सोलन को 60-50 से हराया। छात्राओं के मुकाबले में कांगड़ा ने कुल्लू को 30-10 से और स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला ने अकाल अकादमी बड़ू साहिब को 44-12 से पराजित किया।
विज्ञापन

ऊना के लड़कों ने कुल्लू को 48-20 और मंडी की छात्राओं ने शिमला को 48-11 और सरकाघाट की छात्राओं ने लाहौल-स्पीति को 56-21 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें