फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बल्ह में श्री देव सतबाला कामेश्वर नेर की निकली जलेब

Thu, 15 May 2025 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बल्ह में सत श्री देव सत बाला कामेश्वर नेर के धार्मिक कार्यक्रम में निकली जलेब में देवता के साथ
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के श्री देव बाला कामेश्वर नेर के प्रांगण में बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाला कामेश्वर कमेटी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान देव बाला कामेश्वर की पवित्र स्थली भारत माता के जयकारों से गूंज उठी। कार्यक्रम का आगाज सुबह हवन-यज्ञ, कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कसराला पंचायत से मंदिर तक श्री देव सतबाला कामेश्वर नेर की जलेब निकाली गई। वहीं भंडारे का आयोजन भी धूमधाम से हुआ।
भंडारे में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री देव बाला कामेश्वर प्रबंधन समिति द्वारा इस बार बाला कामेश्वर की जलेब में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों को बुलाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मंडी के वाइस चेयरमैन कैप्टन हेतराम शर्मा, मंडी लीग के महासचिव कैप्टन वीर सिंह गुलेरिया, बल्ह लीग के चेयरमैन कैप्टन महेंद्र सिंह राणा, लीग के महासचिव मेघ सिंह चंदेल, रिवालसर लीग के अध्यक्ष सूबेदार गुरुदेव, मनोज, मान सिंह, जीवानंद, प्रदीप कुमार, योगराज शर्मा, वीरेंद्र कुमार, देशराज, प्रताप सिंह, ज्ञान चंद, पदम नाथ, चंद्रमणि, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री देव बाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार हेम सिंह वालिया, चित्र सिंह ठाकुर, कृष्ण, महेंद्र, बंटी, अजय ठाकुर, साहिल ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें