फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डॉक्टरों के पद 10 दिन में नहीं भरे तो धरने पर बैठेंगे विधायक राणा

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर का निरीक्षण करते स्थानीय विधायक  प्रकाश राणा व अन्य। स्रोत जागरूक पा
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल और चौंतड़ा में अगर 10 दिन के भीतर चिकित्सकों के पद नहीं भरे तो वह कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठेंगे। मंगलवार को उपमंडलीय अस्पताल जोगिंद्रनगर के निरीक्षण के दौरान मुख्य ओपीडी पर ताला लटका देख विधायक बिफर गए।
विज्ञापन

उपचार के लिए पहुंचे मरीजों का दर्द जानकर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के तीन बड़े अस्पतालों समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी एक चिकित्सक की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है। विधायक ने अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. विजेंद्र से चिकित्सकों के पदों की जानकारी ली। इस दौरान रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष अमर सिंह, सुशील पठानिया, अजय ठाकुर और रामलाल वालिया मौजूद रहे।
...
मरीजों ने सुनाई दास्तां, भावुक हो गए विधायक
जोगिंद्रनगर अस्पताल की सामान्य ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों ने जब दास्तां सुनाई तो विधायक प्रकाश राणा भी भावुक हो उठे। पर्ची लेकर उपचार के लिए भटक रहे मरीज निशा, तीमारदार महेश, नरेंद्र ने बताया कि एक ओपीडी के सहारे उपमंडलीय अस्पताल में हर रोज सैकड़ों मरीजों को उपचार हासिल करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें