फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भरमौर की सड़कों के हालत न सुधरी तो जाएगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर व्यापार मंडल ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें सड़कों की हालत को शीघ्र सुधारने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र की सड़कें बेहद खस्ताहाल हो चुकी हैं। इससे आम जनता, वाहन चालकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को कई बार प्रशासन के समक्ष उठाया गया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने प्रशासन के माध्यम से यह ज्ञापन केंद्र और प्रदेश सरकार को भी प्रेषित किया। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी अवगत कराया गया है। व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार, लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। इस मौके पर चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा, महासचिव महिंद्र पटियाल, वरिष्ठ उपप्रधान कालू शर्मा, पवन पटियाल, प्रेस सचिव प्यार शर्मा, सदस्य शुभम नांगला और अतुल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें