फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में गैस सिलिंडर आपूर्ति नहीं हुई तो होगा घेराव : कुशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने धरना-प्रदर्शन करने और प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

माकपा नेता कुशाल भारद्वाज ने बताया कि फरवरी से भराडू पंचायत के अधिकांश क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित है। इसके चलते घरों में गैस सिलिंडर खाली पड़े हैं। यही स्थिति ढाबा और चाय दुकानदारों की भी है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के नेताओं और स्थानीय विधायक से कई बार गैस आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
माकपा नेता ने प्रशासन और संबंधित विभाग को दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि छूटे हुए गांवों में रसोई गैस की आपूर्ति जल्द शुरू नहीं की गई तो 18 अप्रैल सुबह 10 बजे भराडू में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और गैस आपूर्ति एजेंसी के कार्यालयों का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें