फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत में कोई आपदा आए तो तुरंत व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करें सूचना

विज्ञापन
गोहर में प्राकृतिक आपदा से निपटने का प्र​शिक्षण लेते स्वयंसेवी। -संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। एसडीएम कार्यालय गोहर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) मंडी द्वारा 28 से 30 अक्तूबर तक तीन दिवसीय टास्क फोर्स स्वयंसेवक (वॉलंटियर) कार्यशाला शुरू हुई। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में शुरू हुई कार्यशाला का उद्देश्य स्वयंसेवियों को प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर मानसून के दौरान होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में एसडीएम लक्ष्मण सिंह ने पंचायतों से आए स्वयंसेवियों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम के पैटर्न में काफी बदलाव आ रहा है। इससे पहाड़ों में भूस्खलन और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।
एसडीएम ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में आपदा आती है तो सभी स्वयंसेवियों को तुरंत सब डिविजनल आपदा प्रबंधन व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना देनी चाहिए। इसके अलावा, आपदा से संबंधित जानकारी के लिए 1077 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में कानूनगो कृष्ण ठाकुर, वरिष्ठ सहायक शशि शर्मा और उपमंडल गोहर की मुसरानी, खारसी, शाला, और छपराहण पंचायतों के कुल 60 स्वयंसेवी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें