फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वैकल्पिक मार्ग पर हाइड्रा मशीन खराब, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर-सरकाघाट मुख्य मार्ग पिछले चार दिन है बंद,
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग भी ठप रहने से लोगों की बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर–सरकाघाट मुख्य मार्ग पिछले चार दिनों से पूरी तरह यातायात के लिए बंद है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक रास्ते पुराना धर्मपुर से करवाई जा रही है। हालांकि शनिवार सुबह यहां भी एक नई समस्या खड़ी हो गई। सुबह करीब आठ बजे पुराना धर्मपुर के पास सड़क के बीचोबीच हाइड्रा मशीन अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। मशीन के खराब होने से इस वैकल्पिक मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को लगभग चार घंटे तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि मुख्य मार्ग पहले से ही बंद होने के कारण परेशानियां बढ़ी हुई थीं। अब वैकल्पिक मार्ग पर आई इस बाधा ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। करीब 12 बजे हाइड्रा मशीन को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि अतिरिक्त समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने बताया कि हाइड्रा मशीन में तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। अब मशीन को ठीक कर लिया गया है और मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें