संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोग में शनिवार को बैग फ्री डे पर नशामुक्त भारत अभियान और एक भारत श्रेष्ठ भारत पर विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। नशा मुक्त अभियान के तहत स्कूल में प्रश्नोत्तरी, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधानाचार्य लेखराज ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की अंतरा ने पहला, आदर्श पटियाल ने दूसरा व मानवी, रूपेश ने तीसरा स्थान पाया। भाषण में 12वीं कक्षा की दृष्टि ने पहला व एकता ने दूसरा स्थान पाया। चित्रकला प्रतियोगिता में नवीं कक्षा की शानवी ने पहला, देवयानी ने दूसरा व यशिका ने तीसरा स्थान पाया। इस कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली निकाली।