विरोध करने पर पत्नी और उसके साथी पर मारपीट का आरोप
पुलिस ने घायल का करवाया मेडिकल, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। कांगड़ा में कार्यरत कामगार ने अपनी पत्नी को किराये के कमरे में किसी गैर पुरुष के साथ देखने के बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में कामगार ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पत्नी और उसके साथी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने पति की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के पति ने बताया कि वह वेल्डर का काम करता है। घर लौटने पर उसने देखा कि बैजनाथ निवासी एक व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ उसके किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाया। शिकायत के आधार पर व्यक्ति और पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।