मंडी। सर्दियों में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करते समय अब कोई परेशानी नहीं आएगी। एचआरटीसी ने सभी बसों के शीशों का मरम्मत कार्य पूरा करवा लिया है। कई बसों में शीशे टूूटने के कारण सवारियों को सर्दियों के दौरान परेशानी झेलनी पड़ती थी। इससे निगम के अधिकारियों की भी फजीहत होती थी। इसी को देखते हुए इस बार हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पहले ही बसों के शीशों का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया है।
बची हुई कुछ बसों के शीशे बदलने के कार्य को लेकर भी एचआरटीसी ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निगम प्रबंधन का कहना है कि सवारियों के सफर को सुगम बनाने की दिशा में विशेष कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा बसों में सीटों को भी सुधारा गया है ताकि सवारियों को बैठने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बसों में सफाई को लेकर भी विशेष निर्देश दिए हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि सर्दियों में मूूूंगफली के छिलके बस में न फेंके। कई सवारियां मूंगफली आदि खाने के बाद उसके छिलके आदि बसों में ही फेंक देते हैं।
....
सर्दियों से पहले बसों में टूटे शीशों आदि के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। सर्दियों के दिनों में सफर के दौरान यात्रियों को अब परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों के सुगम सफर को लेकर गंभीर है।
-विनोद ठाकुर, डिविजनल प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी
000