फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अमर सिंह ने 68 की उम्र में भी लगाई स्वर्ण दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा विकास खंड के खेल प्रशिक्षक ने राज्यस्तरीय मास्टर्स चैंपियनशिप में जीते तीन पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिल में कुछ करने की चाहत हो तो उम्र भी बाधा नहीं बनती। यह कर दिखाया है जोगिंद्रनगर उपमंडल के खेल प्रशिक्षक अमर सिंह खनौडिया ने। विकास खंड चौंतड़ा के खेल प्रशिक्षक एवं सैंथल पडैन पंचायत के उपप्रधान अमर सिंह खनौडिया ने 68 वर्ष की उम्र में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और तिहरी कूद में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अमर सिंह खनौडिया ने बताया कि मार्च 2025 में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में नेशनल खेलों में भाग लेकर वह अपने प्रदेश के लिए मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके लिए वह अभी से मेहनत कर रहे हैं। अमर सिंह खनौडिया ने 45वीं हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ये पदक जीते। यह राज्यस्तरीय चैंपियनशिप जिला बिलासपुर के कहलूर (लुहणू) स्टेडियम में 10 नवंबर तक हुई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 35 वर्ष से ऊपर के लगभग 500 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें विकास खंड चौंतड़ा के खेल प्रशिक्षक अमर सिंह खनौडिया ने भी 60 साल की आयु में अपनी प्रतिभा दिखाकर एक साथ तीन मेडल जीते हैं। ग्राम पंचायत सैंथल पडैन के प्रधान राकेश कुमार और सभी पंचायत सदस्यों ने भी उपप्रधान अमर सिंह खनौडिया को उपलब्धि पर बधाई दी है। संवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें