फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चुनावी ड्यूटी में एचआरटीसी मंडी डिपो ने कमाए 70 लाख

Fri, 07 Jun 2024 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके ड्यूटी स्थल तक पहुंचाने में एचआरटीसी मंडी डिपो का अहम योगदान रहा है। एचआरटीसी मंडी डिपो ने चुनाव के दौरान 240 बसें अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने और ईवीएम लाने के लिए उपलब्ध करवाई हैं। इसके अलावा पहली बार 97 बसें पुलिस जवानों के लिए भी उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

मतदान केंद्र तक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करवाई 240 बसों का एचआरटीसी अब 45 लाख रुपये किराया प्रशासन से वसूल करेगा। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी के पास बिल भेजे जाएंगे। वहीं, पुलिस जवानों के लिए उपलब्ध करवाई 97 बसों का 25 लाख किराया जोड़ा गया है। जहां-जहां से बसें मंगवाई गई थीं, उनसे किराया वसूलने के लिए जल्द बिल भेजे जाएंगे।
कुल मिलाकर चुनावी ड्यूटी के दौरान एचआरटीसी को 70 लाख रुपये की आय हो सकती है। बता दें कि एचआरटीसी मंडी की ओर से 28 मई से 2 जून तक चुनावी ड्यूटी के लिए बसें भेजी गई थीं। आरएम मंडी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब 70 लाख रुपये के बिल प्रशासन के पास भेजे जाएंगे। चुनावी ड्यूटी के दौरान किसी भी बसों के खराब होने की शिकायत नहीं आई है। पहली बार मंडी डिपो ने चुनाव में बाहर से बसें न मांगकर खुद अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें